{"_id":"5b29ef804f1c1bc2378b4c03","slug":"three-policemen-and-three-home-guards-injured-due-to-bullet-injuries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की लोडेड रिवाल्वर से चली गोली, तीन पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की लोडेड रिवाल्वर से चली गोली, तीन पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
घ्ाायल दराेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी जिले में दरोगा की लोडेड रिवाल्वर से गोली चल गई। इसकी वजह से चौकी में मौजूद तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी जिला अस्पताल पहुंचे।
एसपी ने घायलों से उनका हालचाल जाना। एसपी का कहना है कि गोली कैसे चली इसकी जांच कराई जा रही है। जिन्हें गोली लगी है उनकी हालत सामान्य है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मैनपुरी में आगरा गेट चौकी इंचार्ज सतेंद्र पाल सिंह शहर कोतवाली में अपनी सरकारी रिवाल्वर लेने के लिए बुधवार को पहुंचे थे।
इसी बीच रिवाल्वर से फायर हो गया। इस वजह से बरामदे में बैठे दरोगा आरके सिंह भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्याम वीर सिंह और होमगार्ड सुमन कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनिल किशोर यादव को छर्रे लग गए।
सभी घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी अजय शंकर राय ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।