फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three police teams engaged in search of the accused

Agra News: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें

Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Three police teams engaged in search of the accused
किशनी। गांव शमशेरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच लोगों को घायल करने के मामले में भाजपा नेता के आरोपी भाइयों व अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटीं हैं। रविवार को भी कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गांव शमशेरगंज निवासीं विद्याराम बाथम और भाजपा जिला मंत्री ओमजी दुबे से जमीन के विवाद की रंजिश में शनिवार की शाम हालत बिगड़ गए थे। राजस्व टीम के पैमाइश करने के बाद वापस लौटते ही भाजपा नेता के भाई अंकित, श्रीओम व कुक्कू, छन्नू, मोहन वहां असलहा लेकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली व छर्रे लगने से विद्याराम के परिवार के राकेश बाथम, उर्मिला देवी, विनीता बाथम, सोनपाल बाथम व वहां से गुजर रहा 14 वर्षीय रिहान घायल हो गया था। घटना के बाद एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली थी। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तीन टीमें तलाश के लिए लगाई हैं। रविवार को भी टीमों ने संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

गांव शमशेरगंज में भाजपा नेता के भाइयों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच लोगों को घायल किए जाने की घटना के बाद पूर्व सांसद तेजप्रताप ने कड़ी प्रतिक्त्रिस्या व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता की हनक में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। शमशेरगंज की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। आम आदमी की जमीन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि सत्ता के नशे में चूर होकर खुलेआम गुंडई करने वाले लोगों पर बुलडोजर चलना चाहिए। जमीनों पर कब्जा हो रहे हैं। वहीं विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने रविवार को जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर हाल जाना। उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि वह सोमवार आज सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, जिला महासचिव रामनरायन बाथम के साथ शमशेरगंज जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed