{"_id":"5b0686f34f1c1bfa6e8b4571","slug":"three-person-killed-in-road-accidents-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 24 May 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बुधवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हुए हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। मृतक महिलाएं बदायूं और शाहजहांपुर जिले की रहने वाली थीं। जबकि युवक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला था।
पहला हादसा मांट थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 102 के पास हुआ। यहां नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार ने सड़क पार कर रही दो महिला श्रद्धालुओं को रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिलाओं की शिनाख्त प्रवेश कुमारी पत्नी विशेषर निवासी पुवायां जिला शाहजहांपुर और विमला मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा निवासी बदायूं के रूप में हुई। मृतका प्रवेश कुमारी के पति ने थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, माइलस्टोन 92.500 के पास कैंटर चालक दुर्गा सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। जालम सिंह ढाबे पर खाना खाने के लिए उतरा था।
मृतक के चचेरे भाई उत्तम सिंह ने मामला दर्ज कराया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस लेकर गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के चचेरे भाई उत्तम सिंह ने मामला दर्ज कराया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस लेकर गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।