मथुरा: सगाई समारोह से लौट रही मैक्स गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार लोगों की मौत
- हरियाणा से लगुन सगाई चढ़ाकर मांट लौट रहे थे गाड़ी सवार लोग
- कोतवाली सुरीर क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में भीषण हादसा हुआ है। कोतवाली सुरीर क्षेत्र में सोमवार रात मांट नौहझील मार्ग पर टैंटीगांव के समीप मैक्स पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैक्स पिकअप सवार हरियाणा से लगुन सगाई चढ़ाकर मांट लौट रहे थे। घटना के बाद मांट और टैंटीगांव के बीच जाम लग गया। घायलों को वृंदावन के संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया है। जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
यह भी पढ़ें- Bharat Bandh: मथुरा में पुलिस प्रशासन अलर्ट, एक्सप्रेसवे-हाईवे पर फोर्स तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
जानकारी के अनुसार मांट निवासी सियाराम की पुत्री की लगन सगाई चढ़ाकर करीब 25 लोग मैक्स पिकअप गाड़ी से वापस आ रहे थे। इस बीच टैंटीगांव अंडरपास पुल के समीप सड़क किनारे खड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से मैक्स पिकअप टकरा गई। घटना में मैक्स सवार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद लगा जाम
सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को मांट सीएससी पर भेज दिया। यहां पर तीन लोगों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरीर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि हादसे में रामू, यादराम, सुरेश रावत और रज्जो की मौत हो गई है।
हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल और संयुक्त अस्पताल वृंदावन रेफर किया गया। उधर, हादसे के बाद सड़क पर दो किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।