फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three people lost their lives in the rubble of house

आगरा में बड़ा हादसाः जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत

Tue, 15 May 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 15 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
three people lost their lives in the rubble of house
घटनास्थल पर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मंटोला में सोमवार को पुराने मकान को ढहाने के दौरान हादसा हो गया। मकान की दीवार और छज्जा ढह गया। इसके मलबे में दबकर दो महिला और एक बालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मकान को ढहाया जा रहा था। वहीं सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर भट्ठी रोड पर मंटोला थाना से 100 मीटर की दूरी पर जूता कारोबारी हाजी आबिद का दो मंजिला पुराना मकान बना था। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले आबिद ने परिवार को दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

three people lost their lives in the rubble of house
मलबा हटाते लाेग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर मकान को ढहाने का काम कराया जा रहा था। पहली मंजिल का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था। नीचे की मंजिल को भी तोड़ने में मजदूर लगे हुए थे। तभी पहली मंजिल की एक तरफ की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। 

दीवार मकान के छज्जे पर गिरी, जिससे दीवार सहित छज्जा ढह गया। मलबे में मकान के बाहर खड़ी दो महिला, साइकिल सवार बालक और एक अन्य व्यक्ति दब गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। 

लोगों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिलाओं और बालक को मृत घोषित कर दिया। 

three people lost their lives in the rubble of house
राहत बचाव कार्य में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मकान को तोड़ा जा रहा था। 

प्रभारी थाना मंटोला ने बताया कि मृतकों में 45 वर्षीय नूरजहां, 32 वर्षीय कुल्लो निवासी टीला नंदराम, मंटोला और आठ वर्षीय मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी ढोलीखार हैं। 

वहीं संजय निवासी सराय ख्वाजा घायल हो गया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक नूरजहां और कुल्लो सगी बहनें थीं। एक ही घर में उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed