{"_id":"5af96b584f1c1be1408b51e1","slug":"three-people-lost-their-lives-in-the-rubble-of-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ा हादसाः जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ा हादसाः जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 15 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के मंटोला में सोमवार को पुराने मकान को ढहाने के दौरान हादसा हो गया। मकान की दीवार और छज्जा ढह गया। इसके मलबे में दबकर दो महिला और एक बालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मकान को ढहाया जा रहा था। वहीं सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
सदर भट्ठी रोड पर मंटोला थाना से 100 मीटर की दूरी पर जूता कारोबारी हाजी आबिद का दो मंजिला पुराना मकान बना था। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले आबिद ने परिवार को दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया।

मलबा हटाते लाेग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर मकान को ढहाने का काम कराया जा रहा था। पहली मंजिल का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था। नीचे की मंजिल को भी तोड़ने में मजदूर लगे हुए थे। तभी पहली मंजिल की एक तरफ की दीवार भरभराकर गिर पड़ी।
दीवार मकान के छज्जे पर गिरी, जिससे दीवार सहित छज्जा ढह गया। मलबे में मकान के बाहर खड़ी दो महिला, साइकिल सवार बालक और एक अन्य व्यक्ति दब गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
लोगों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिलाओं और बालक को मृत घोषित कर दिया।

राहत बचाव कार्य में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मकान को तोड़ा जा रहा था।
प्रभारी थाना मंटोला ने बताया कि मृतकों में 45 वर्षीय नूरजहां, 32 वर्षीय कुल्लो निवासी टीला नंदराम, मंटोला और आठ वर्षीय मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी ढोलीखार हैं।
वहीं संजय निवासी सराय ख्वाजा घायल हो गया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक नूरजहां और कुल्लो सगी बहनें थीं। एक ही घर में उनकी शादी हुई थी।