फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people lost their lives in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों ने गंवाई जान

Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three people lost their lives in road accidents
मैनपुरी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नगला कमलू निवासी रंजीत (23) पुत्र देवेंद्र सिंह ट्रक चालक था। मंगलवार को वह दिल्ली से ट्रक में पाइप लादकर कानपुर के लिए निकला था। उसके साथ गांव निवासी खलासी अंकित पुत्र भूदेव भी था। देररात करीब एक बजे कुरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर गांव शरीफपुर के सामने ट्रक की सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भांवत चौराहे पर मंगलवार रात तकरीबन दस बजे राधारमन रोड की ओर से आ रहे कंटेनर ने अभय सिंह (22) पुत्र रमेश भदौरिया निवासी गांव खरपरी को अपनी चपेेट में ले लिया। हादसे में अभय की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मौसी को लेने आया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, करहल थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग स्थित एफसीआई गोदाम के निकट बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रमेशचंद्र राठौर (65) निवासी गांव रूपपुर कांकन की मौत हो गई और विश्वनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रुपये निकालने बाइक से बैंक जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। इधर, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed