फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three people died in road accident in kasganj

हिट एंड रनः कासगंज में सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, तीन की गई जान

Thu, 22 Feb 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Updated Thu, 22 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
three people died in road accident in kasganj
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बरेली मार्ग पर बुधवार सायं के समय सड़क किनारे खड़े तीन ग्रामीणों को तेज गति से जा रही अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण ने अलीगढ़ ले जाते समय दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कार चालक दुर्घटना को अंजाम देकर कार भगाता ले गया। उसने फिर बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कार चालक कार लेकर फरार हो गया। जिले में पांचवें दिन में हिट एंड रन की यह बड़ी दूसरी सड़क दुर्घटना है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार मुकेश (28) पुत्र उदयवीर निवासी देवरी प्रहलादपुर, उसके ताऊ राममूर्ति (70) एवं गांव के ही सुखवीर (24) पुत्र वीरी सिंह हुए। यह तीनों ही ग्रामीण मल्लानगर गांव के नजदीक सड़क किनारे बाइक खड़ी करके आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी बरेली की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की अनियंत्रित कार ने इन ग्रामीणों को रौंद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक ग्रामीणों को रौंदते हुए भाग गया। मौके पर ही मुकेश और उसके ताऊ राममूर्ति ने दम तोड़ दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं तीसरे ग्रामीण सुखवीर के पैर कार की चपेट में आकर बुरी तरह से कुचल गए। उसके जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से सुखवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अनियंत्रित कार मल्लाहनगर पर घटना को अंजाम देकर नगरिया-मिर्जापुर वाले मार्ग पर होकर भाग रही थी तभी वसंत नगर के पुलिया के पास कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें नवल सिंह (65) पुत्र राधेलाल निवासी पैसोई उसका पुत्र हरिराम (26) एवं उसका नाती गजेंद्र 9 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इन बाइक सवारों को रौंदने के बाद अनियंत्रित कार मिर्जापुर की ओर चली गई। यह तीनों की घायल एक ही परिवार के हैं। हरिराम और गजेंद्र के पैर में गंभीर चोटें आईं। हरिराम की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। जबकि गजेंद्र और नवल सिंह का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। 

दुर्घटना की सूचना पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ बीएसवीर कुमार, तहसीलदार एनराम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में ले लिए। जिनका पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed