फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people died due to burst of flour mill in Eta

एटा में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की फटने से बालक समेत तीन की मौत

Thu, 12 Jul 2018 12:20 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला, एटा
जॉब डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Thu, 12 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three people died due to burst of flour mill in Eta
आटा चक्की फटी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में दर्दनाक हादसा हो गया। चक्की फटने से 10 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना एटा की है। 
विज्ञापन


थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव झिनवार में ट्रैक्टर से चल रही आटा चक्की फटने से दस वर्षीय बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर निधौलीकलां पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि झिनवार गांन के रहने वाले मुवीन के पास ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की है। बुधवार को उसी चक्की को उसका बेटा करू खान गांव में ही चला रहा था। 
विज्ञापन


उसी समय अचानक आटा चक्की फट गई। जिसकी चपेट में आकर कृष्णादेवी (55) पत्नी राजबहादुर, अनकेश उर्फ भूरे (10) पुत्र पप्पू और बबलू (28) पुत्र भरतसिंह निवासी झिनवार की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि भोलू, गुरदीप, संदीप कुमार और विक्की घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य करते हुए घटना से पुलिस को अवगत कराया। 

सूचना पाकर निधौलीकलां पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी गुरमीतसिंह मौके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिए। घटना के बाद गांव में चीत्कार मचा हुआ था। एटा में इस तरह चक्की फटने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed