फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three patients dies and 252 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में तीन मरीजों ने तोड़ा दम, 252 नए संक्रमित मिले, रक्षामंत्री ने सांसद से मरीजों की जानकारी ली

Wed, 12 May 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 May 2021 12:11 AM IST
सार

आगरा जिले में अब तक 24054 संक्रमित मरीजों में से 21787 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले में 1961 हैं। 

विज्ञापन
three patients dies and 252 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या 306 हो गई है। बीते 24 घंटे में 252 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 24054 पहुंच गया है, जिनमें 21787 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


सात दिन पहले चार मई को 267 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आई। सात मई को संक्रमितों की संख्या 200 से कम हो गई। रविवार तक मरीजों की संख्या 250 से कम ही रही। सोमवार को 285 नए मरीज मिले थे। मंगलवार को 4578 लोगों की जांच में 252 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 227 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 21787 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 7.92 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 1961 एक्टिव केस हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि वे घरों से न निकलें। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का पालन पूरी तरह से पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाह में 74 की जांच, दो पॉजिटिव निकले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पर मंगलवार को 74 लोगों की कोरोना की जांच हुई। जिनमें से दो लोग पॉजिटिव निकले। एक पॉजिटिव इटावा और दूसरा बड़ागांव का रहने वाला है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों को होम आइसोलेट कराया गया है। 
 

रक्षामंत्री ने सांसद से कोरोना मरीजों की जानकारी ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फोन पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से कोरोना मरीजों के इलाज की जानकारी ली। कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन, बेड, ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन से वार्ता कर सहयोग करते रहने के लिए कहा। 
रक्षा मंत्रालय के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया
सांसद ने बताया कि रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलाज की पूरी व्यवस्था अभी से कर ली जाए। जिससे गांव में महामारी का प्रकोप बढ़ने से रोका जा सके। रक्षा मंत्री ने टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर चलाने, तहसील स्तर पर सहायता शिविर लगवाने, सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में कार्य करने पर जोर दिया।  साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि रक्षा मंत्रालय जरूरत पड़ने पर आगरा जिले की पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed