फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three patients died in district hospital

जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की मौत

Thu, 10 Jun 2021 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
three patients died in district hospital
मैनपुरी। जिला अस्पताल में डायरिया, अस्थमा और सांस की बीमारी से ग्रसित तीन मरीजों की मौत हो गई। दो मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, बृहस्पतिवार को 300 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी भान सिंह की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी को अस्थमा से दिक्कत होने पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

किशनी के नगला दुगई निवासी 85 वर्षीय राधेकृष्णा सिंह को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के आगरा रोड मधु नगर निवासी सुभाष चंद्र की तीन माह की पुत्री वैष्णवी पिछले कुछ दिनों से डायरिया से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसका निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-----
अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित होने पर भर्ती कराई गई एक महिला की मौत हुई है। जबकि दो अन्य मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
डॉ. अरविंद्र कुमार, गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed