{"_id":"6138ff418ebc3e7fce2531cb","slug":"three-more-patients-suffering-from-fever-died-in-the-district-mainpuri-news-agr506863163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बुखार से पीड़ित तीन और मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बुखार से पीड़ित तीन और मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मेडिकल कॉलेज सैफई और आगरा के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं घिरोर निवासी एक वृद्ध ने शिकोहाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कई अन्य मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गांव रठेरा निवासी 65 वर्षीय रामप्रताप सिंह को पिछले 15 दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका उपचार एक निजी डॉक्टर के यहां कराते रहे। पांच दिन पहले हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर रामप्रताप की मौत हो गई। शहर के निकटवर्ती गांव खटिकपुर निवासी सौरभ यादव वर्तमान में शहर के देवी रोड पत्थरमंडी में निवास करते हैं। सौरभ की 29 वर्षीय पत्नी पूजा यादव को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को परिजनों ने कचहरी रोड स्थित लैब पर जांच कराई, तो रिपोर्ट एनएस-वन पॉजिटिव (डेंगू के लक्षण) आई। परिजन उन्हें आगरा ले गए। आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को पूजा की मौत हो गई। पूजा ने एक माह पूर्व ही एक बच्चे को जन्म दिया था। घिरोर के मोहल्ला दरगाई निवासी 65 वर्षीय सुग्रीव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां शिकोहाबाद में उपचार करा रहे थे। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
----
राधा नगर में बुखार के मरीज बढ़े
शहर के निकटवर्ती गांव राधा नगर धारऊ में बुखार के मरीज मिले हैं। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी 35 वर्षीय राजवीर सिंह, राजवीर की 33 वर्षीय पत्नी सुमन, 10 वर्षीय पुत्र अमन और सात वर्षीय पुत्री कीर्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आठ वर्षीय पुत्र साहिल और 17 वर्षीय भतीजी कामिनी का घर पर ही निजी डॉक्टर से उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
---
मोहल्ला दरगाई में फैला बुखार, घर-घर बिछीं चारपाई
घिरोर। कस्बा के मोहल्ला दरगाई में बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां एक वृद्ध की मौत के बाद उसके परिवार के अन्य लोगों सहित मोहल्ले के कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
दरगाई में सुग्रीव की पत्नी मिथलेश उम्र 60 वर्ष, पुत्र दीपक 21 वर्ष, राजेश 32, ब्रजेश 25 वर्ष, कनही 20 वर्ष बुखार से पीड़ित है। इसके अतिरिक्त गांव निवासी ऊषा देवी, पिंकी, कैलाश, मीना, हुक्म सिंह, रक्षिता, दिव्या, राज, ऊषा देवी, उर्मिला, प्रियंका, गंगा देवी, आरव, रमन, अमन, आदि लोग बुखार से पीड़ित है। मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर उपचार कराए जाने की मांग की है। अधिकतर लोग निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे हैं।
बुखार से मरीजों की मौत की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर संबंधित क्षेत्रों में उपचार दिलाया जाएगा।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ