{"_id":"6162fb0f8ebc3e61f44c8803","slug":"three-month-old-daughter-dies-due-to-falling-of-wall-of-house-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: घर की कच्ची दीवार गिरने से तीन माह की बेटी की मौत, मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: घर की कच्ची दीवार गिरने से तीन माह की बेटी की मौत, मां-बेटे घायल
Sun, 10 Oct 2021 08:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:09 PM IST
सार
मैनपुरी के गांव सिमरई में शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर की कच्ची दीवार गिरने से अबोध बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसके दो बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सिमरई में शनिवार की शाम घर की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से दीवार के पास चारपाई पर लेटी तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं महिला व उसके दो बेटे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
चारपाई पर लेटी थी मासूम
गांव सिमरई निवासी संजीव कुमार कठेरिया की तीन माह की पुत्री नंदनी चारपाई पर लेटी थी। शनिवार शाम को घर की कच्ची दीवार गिर पड़ी। चारपाई पर लेटी नंदनी व पास ही बैठी मां रजनी व उनके दो बेटे आयुष व अंकुर मलबे के नीचे दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। मलबे हटाकर सभी लोगों को निकाला गया। तब तक नंदनी की मौत हो चुकी थी।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार कमल कुमार, उपनिरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।