{"_id":"6276c0912348ca6cf919e945","slug":"three-miscreants-running-away-after-firing-on-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस पर फायर कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस पर फायर कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Sun, 08 May 2022 12:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 12:25 AM IST
सार
फतेहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के वाजिदपुर अंडरपास के समीप शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने पीछा कर तीन बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से चोरी की दो बाइकें ,तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी आरए पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि डौकी थाने में उत्तम सिंह ने 20 अप्रैल को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस बाइक चोरों की तलाश में लगी थी। इधर, शुक्रवार की रात पुलिस चेकिंग के दौरान फतेहाबाद की ओर से दो बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकाना चाहा, तो वे बाइकें मोड़कर भागने लगे। पुलिस पर फायर भी किया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, एक तमंचा, कारतूस और छह हजार रुपये मिले। पकड़े गए बदमाशों में समीर निवासी मोहल्ला पथवारी फतेहाबाद, कमल उर्फ छोटू निवासी तिवारी गढ़ी, बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद, कृष्णा निवासी मोहल्ला चौराहा, फतेहाबाद हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाशों पर पहले से पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन