फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three miscreants including stolen scooty and firearm arrested

चोरी की स्कूटी और तमंचा समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants including stolen scooty and firearm arrested
सैंया। लादूखेड़ा क्षेत्र में कटी चौकी पुल के नीचे बुधवार की रात पुलिस ने चोरी की वारदात करने की नीयत से खड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की स्कूटी और दो तमंचे व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि तीन बदमाश कटी चौकी पुल के पास चोरी की नीयत से खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश भागने लगे। सिपाहियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम प्रमोद, करन निवासीगण नाई की मंडी, आगरा और अरबाज निवासी शाहगंज बताया। तलाशी लेने पर इनके पास से दो तमंचा, तीन कारतूस और चोरी की स्कूटी मिली। बदमाशों ने बताया कि स्कूटी उन्होंने आगरा से चोरी की थी।
विज्ञापन

अरबाज और करन के पास से पुलिस को चोरी किए गए जेवर भी मिले। ये जेवर दोनों ने खेरागढ़ क्षेत्र से चोरी किए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुधवार की रात लादूखेड़ा क्षेत्र में किसी घर में चोरी करने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed