फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three miscreants arrested for robbing policemen in firozabad

फिरोजाबाद: पुलिसकर्मियों की पिटाई कर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल और कारतूस बरामद

Wed, 23 Mar 2022 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 05:44 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों ने 20 मार्च को पीआरवी टीम के जवानों की पिटाई की थी। पिस्टल लूटकर फरार हो गए थे। मंगलवार रात को पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया।  

विज्ञापन
Three miscreants arrested for robbing policemen in firozabad
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की पिटाई कर पिस्टल, मोबाइल फोन लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने पीआरवी के जवान जीत सिंह से लूटी गई सरकारी पिस्टल, दो कारतूस, ड्राइविंग लाइसेंस और 550 रुपये बरामद किए हैं। बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात गंभीर सिंह, सोनवीर और नैहना उर्फ शिशुपाल निवासी गांव कूपा थाना लाइनपार को ढोलपुरा और रुपसपुर के बीच आरओबी के नीचे बनी रेलवे की कोठरी से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान गंभीर सिंह के पास से पुलिस ने पीआरवी के सिपाही जीत सिंह से लूटी गई सरकारी पिस्टल को बरामद किया। 

विज्ञापन


पिस्टल के साथ आरोपियों के पास से दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बाकी छह कारतूस और मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कई घरों में पड़े हैं ताले

घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद गांव कूपा में बुधवार को भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। ग्रामीण परिवार के साथ गांव छोड़कर चले गए हैं तो उनके पशुओं की देखभाल दूसरे गांव के लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों को इस बात का खौफ है कि कहीं पुलिस उनको भी जेल न भेज दें।

वारदात के बाद खेतों में छिपे रहे आरोपी

पीआरवी जवानों की पिटाई करने वाले आरोपी गांव कूपा के खेतों में ही छिपे रहे। पुलिस गिरफ्त में आए गंभीर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेतों में लेटा रहा। घटनास्थल पर पहुंच रही पुलिस की गाड़ियों की लाइटें देखकर पता चला था कि मामला बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed