फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three miscreants arrested for bus loot case in mathura

मथुरा में मुठभेड़: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हाईजैक कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 27 Apr 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 06:34 PM IST
सार

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हाईजैक कर यात्रियों से लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए बदमाशों के तीन साथी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
three miscreants arrested for bus loot case in mathura
जमीन पर बैठे पकड़े गए तीनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में थाना सुरीर पुलिस और एसओजी ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन लुटेरों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 22 दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर में हाईजैक करके बस यात्रियों से लूट और अन्य लूट की वारदात करना कबूल किया है। बदमाशों के कब्जे से 57 हजार रुपये की नकदी, दो बाइकें और हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पांच अप्रैल को यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर में बस को हाईजैक करके बस यात्रियों से 1.66 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट की वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीशचंद समेत कई टीमों को लगाया था। 22 दिन बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि कोतवाल राजित वर्मा और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम ने मुठभेड़ में योगेश निवासी ग्राम ककरेटिया, राया, दुष्यंत उर्फ कान्हा निवासी हवेली, राया और गौरव निवासी रुक्मिणी विहार, वृंदावन को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदमाश हुए फरार
पकड़े गए लुटेरों के साथ नीरज, नरेश और भोलू निवासी गढ़ी रूपा राया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 57,800 रुपये, दो बाइक, एक स्कूटर, मोबाइल, दो तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किए गए हैं।

एडीजी और आईजी आगरा कर रहे थे निगरानी
एक्सप्रेसवे पर बस हाईजैक करके यात्रियों से लूटपाट की वारदात की गूंज लखनऊ तक सुनी गई थी। इस वारदात के खुलासे के लिए एडीजी आगरा जोन, आईजी आगरा जोन पूरी निगरानी किए हुए थे। मथुरा पुलिस पर दबाव था कि हर हाल में खुलासा होना चाहिए। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही तीन फरार लुटेरों को गिरफ्तार करके अन्य लूटों का भी खुलासा हो सकता है।

इन वारदात को दिया था अंजाम
पड़के गए बदमाशों ने कोतवाली सुरीर क्षेत्र में बस हाईजैक करके यात्रियों से लूटपाट, थाना बलदेव में एक हजार रुपये की नकदी लूट, थाना मांट में ट्रैक्टर चालक से एक मोबाइल फोन लूटा, थाना महावन में बाइक लूट की घटना का कबूल किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed