फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three men of Mathura died in road accident in Ghaziabad

मथुरा: गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 05 Jul 2021 08:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 08:17 PM IST
सार

एआरटीओ के बाबू रविवार रात को अपने साथियों के साथ बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले थे। गाजियाबाद में इनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Three men of Mathura died in road accident in Ghaziabad
मृतक हर्ष और सुबोध के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में मथुरा के तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वालों में एक एआरटीओ कार्यालय का बाबू तो एक बस संचालक था, वहीं तीसरा पेशे से चालक था। यह सभी हरिद्वार गंगाजी नहाने के लिए जाते हुए हादसे का शिकार हुए।

विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में तैनात बाबू हर्ष गौतम (34) पुत्र सत्यवीर गौतम निवासी पटेल नगर, महोली रोड साथियों बस संचालक मनीष चौधरी (42) पुत्र राजवीर सिंह, सुबोध यादव (35) पुत्र निहाल सिंह और मंजीत चौधरी, इफ्तिखार के संग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए रविवार की रात आठ बजे राया के कूम्हा से निकले। 
विज्ञापन


गाजियाबाद में सड़क हादसे में बाबू, मनीष और सुबोध यादव की मौत की खबर लगते ही तीनों घरों में कोहराम मच गया। तीनों के परिवार के सदस्य गाजियाबाद के लिए निकल गए। परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए पड़ोस के लोग आ गए। हर्ष और सुबोध के छोटे बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों मृतकों की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
एआरटीओ के बाबू हर्ष गौतम की पत्नी के छह माह पूर्व ही जुड़वां बेटे हुए थे। शुभ और शौर्य को गोदी में लिए पत्नी चंचल गौतम का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार पछाड़ खाकर गिर रही थी। कुछ ऐसा ही हाल सुबोध की पत्नी शशि और दोनों बेटों लक्की (8) और लव (5) का रहा। बार-बार पिता की याद करके दोनों सहम रहे हैं। 

बस संचालक मनीष चौधरी की पत्नी शिवानी और बेटा कुनाल (18), बेटी जयसरीन (20) का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मूलत: राया के कूम्हा के रहने वाले मनीष महोली रोड पर शांतिनगर में परिवार के संग रह रहे थे। तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

हर्ष गौतम की गाड़ी से गए थे सभी दोस्त
जिस गाड़ी से पांचों गए वह हर्ष गौतम की बताई जा रही है। इस गाड़ी को हर्ष गौतम ही चला रहे थे। आखिर ऐसा क्या हुआ जो कि गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि दो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed