{"_id":"60b91154f8eb4836310a5440","slug":"three-man-arrested-with-illegal-liquor-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागरों पर शिकंजा: फिरोजाबाद में नकली शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के सौदागरों पर शिकंजा: फिरोजाबाद में नकली शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Fri, 04 Jun 2021 01:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:00 AM IST
सार
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में थाना उत्तर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तीन शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद हुई है। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि थाना उत्तर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर पवन कुमार यादव निवासी शाहपुर थाना नारखी, प्रेमपाल उर्फ प्रेमचंद्र जाटव निवासी जलालपुर थाना निधौलीकलां जनपद एटा व ब्रजेश यादव निवासी शाहपुर थाना नारखी को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग नकली शराब बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3.25 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ 24 क्वार्टर अवैध शराब और खाली बोतलें बरामद की हैं। वहीं, थाना एका पुलिस ने सुखवीर पुत्र हरी बाबू निवासी सिकंदरपुर थाना एका को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी क्वार्टरों में अवैध शराब भर रहा था। सभी आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन