{"_id":"6116ce8b8ebc3edfca41d407","slug":"three-lakh-rupees-extortion-sought-from-the-transporter-arrested-agra-city-news-agr503703091","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर से मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर से मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ट्रांसपोर्टर से मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी, गिरफ्तार
फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी, थाना कमला नगर में दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। कमला नगर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी चरनकमल सिंह से हेल्पर ने ही दस लाख की रंगदारी मांगी। फोन पर रकम नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, कमला नगर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी चरनकमल सिंह ने शिकायत की थी कि फोन पर कोई दस लाख रुपये की चौथ मांग रहा है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह काफी घबराए हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने फोन नंबर की मदद से आरोपी नीरज उर्फ कालू को पकड़ लिया। वह मूलरूप से एटा के गांव धर्मपुर का रहने वाला है। इस समय गढ़ी जीवनराम, टेढ़ी बगिया में रह रहा है। वह चरनकमल सिंह की गाड़ी पर हेल्पर है। उसका दोस्त विशाल सहयोग कर रहा था। पुलिस ने नीरज के पास से मोबाइल बरामद किया है, जिससे धमकी दी गई थी।