{"_id":"6562e8f2a92a1e37fc0dbee6","slug":"three-km-long-queue-of-devotees-for-darshan-of-thakur-banke-bihari-in-vrindavan-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banke Bihari: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, 200 मीटर की दूरी दो घंटे में हुई तय; जाम हुए रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banke Bihari: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, 200 मीटर की दूरी दो घंटे में हुई तय; जाम हुए रास्ते
Sun, 26 Nov 2023 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:21 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर के दरवाजों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। हजारों भक्त लाइन में लगकर अपने आराध्य के दर्शन के लिए घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन
बांकेबिहारी के दर्शन के लिए तीन किमी लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वीकेंड होने के कारण भीड़ का दबाव अधिक रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई, लेकिन जनसैलाब के आगे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइन में लगभग ढ़ाई घंटे तक लगना पड़ा तब जाकर दर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु सुबह ठा.बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर से लेकर दो सौ मीटर दूर विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। सप्ताहांत होने के कारण भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लगाया गई बैरीकेडिंग लाइन से दर्शन कराने की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई।
भीड़ के दबाव से बचने और मंदिर पहुंचने की जल्दी में लोग बैरिकेंडिंग फांदते नजर आए। दो सौ मीटर की दूरी दो घंटे में तय हो रही थी। वहीं विद्यापीठ चौराहा और दूसरी तरफ जुगल घाट से मंदिर को जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं के सिर ही सिर दिखाई देने के कारण स्थानीय लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए। स्थानीय लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।
लोगों ने पैदल ही तय किया रास्ता
वृंदावन-मथुरा मार्ग पर सैकड़ों लोग पैदल ही रास्ता तय करने के लिए मजबूर दिखे। मार्ग पर यातायात साधनों की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानी हुई।
वृंदावन-मथुरा मार्ग पर सैकड़ों लोग पैदल ही रास्ता तय करने के लिए मजबूर दिखे। मार्ग पर यातायात साधनों की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानी हुई।