फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three killers arrested from the ravines of Chambal

चंबल के बीहड़ से तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three killers arrested from the ravines of Chambal
बाह (आगरा)। खेड़ा राठौर के चित्तरपुरा गांव में बृहस्पतिवार को जमीन की रंजिश में चचेरे भाइयों महेश सिंह और दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कल्यान सिंह उर्फ कल्लू समेत 14 लोग नामजद हैं। घटना के 72 घंटे बाद रविवार को चंबल के बीहड़ से तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में चित्तरपुरा के कल्यान सिंह उर्फ कल्लू, शिव कुमार और अशोक हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आलू के खेत की सिंचाई के लिए लेजम बिछाने और मेड़ काटे जाने के विवाद में दोहरा हत्याकांड हुआ था। मामले में 14 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थी।
विज्ञापन

रविवार को नंदगवां तिराहे पर एसओ चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया, एसओ खेड़ा राठौर प्रेम सिंह भदौरिया के नेतृत्व वाली टीमों ने नंदगवां के चंबल के बीहड़ से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचा, पांच कारतूस और एक बल्लम बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे 11 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जमीन की रंजिश में हुई दिनेश और महेश सिंह की हत्या के बाद पत्नी और बच्चे बेहाल है। घटना के बाद से ही दिनेश की पत्नी ममता और महेश की पत्नी कलावती ने अन्न जल छोड़ रखा है। इससे रविवार की सुबह दिनेश की पत्नी ममता अचेत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबियत खराब हुई है।

दोहरे हत्याकांड के चौथे दिन रविवार को भी चित्तरपुरा गांव की गलियां सूनी पड़ी रहीं। वहीं अपने बेटों को खोने वाले दोनों परिवार अब भी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। दिनेश सिंह के पिता अतर सिंह और महेश सिंह के पिता कमल सिंह ढांढस बधाने पहुंचने वालों से यही कहते हैं कि दो बेटे खो दिए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे, जिससे उनके परिवार पर जान का खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed