फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three killed including teenager Due To Lightning And Two Got Scorched In mainpuri

आसमान से टूटा कहर: मैनपुरी में तीन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, किशोर सहित तीन की मौत

Sun, 09 Jul 2023 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 01:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बारिश के चलते बिजली गिरने से किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों के झुलसने की सूचना है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Three killed including teenager Due To Lightning And Two Got Scorched In mainpuri
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शनिवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वृद्ध सहित दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाएं एलाऊ और दन्नाहार क्षेत्र में हुईं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव म्योरा चक अबदुल्लापुर निवासी कायम सिंह का पुत्र पियूष पाल उर्फ भोला (17) शनिवार की शाम करीब तीन बजे चचेरे भाई अंकित पाल के साथ खेत पर बकरियां चराने के लिए गया था। जिस समय दोनों बकरियां चरा रहे थे। तब हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। बकरियां चराने के दौरान अचानक दोनों पर बिजली गिर गई। हादसे में पियूष पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अंकित बिजली गिरने के बाद बेसुध होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने पियूष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी विनोद कुमार (55) शाम के समय टिंडौली रेलवे स्टेशन के पास मवेशी चराने के लिए गए थे। तभी बारिश के बीच उन पर बिजली गिर गई। वह अचेत होकर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी ममता देवी (36) शनिवार को खेत पर गईं थीं। शाम के समय वह खेत से वापस घर लौट रहीं थीं। तभी बूंदाबांदी तेज हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ ममता पर बिजली गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, थाना क्षेत्र के गांव झंडेेहार निवासी वृद्ध रामब्रेश शनिवार की शाम बकरियां चराने के लिए खेत पर गए थे। वहां बारिश के बीच अचानक बिजली कड़की और वृद्ध पर गिरी। बिजली गिरने से वृद्ध झुलस गए। ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बिजली गिरने से रामब्रेश की तीन बकरियोंं भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed