फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Interstate vehicle thieves arrested, 10 bikes and car recovered in mathura

UP: तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइकें और कार बरामद

Sun, 25 Mar 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 25 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Three Interstate vehicle thieves arrested, 10 bikes and car recovered in mathura
10 बाइकें और एक कार बरामद - फोटो : अमर उजाला

स्वाट (SWAT) टीम और रिफाइनरी पुलिस ने बरारी मोड़ से मुठभेड़ में तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा जबकि एक वाहन चोर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए चोरों के कब्जे से 10 बाइकें, एक कार और हथियार बरामद हुए हैं। इनमें महंगी बाइकें आर-वन और आर फाइव भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में जगराम गैंग मंहगी बाइकें चुराकर 10 से 15 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक डा. विनोद कुमार पायल और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने खामनी निवासी जगराम, एटीवी के पीछे श्रीराम वाटिका निवासी मोहित और गोवर्धन के लहचौरा निवासी मकसूद को पकड़ा है जबकि खामनी का अखय फरार हो गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि छह आर वन और चार अन्य बाइकें मिली हैं। एक वैगन आर कार और तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। चारों पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आर वन, आर फाइव चुराने का शौकीन है जगराम
सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि जगराम शातिर वाहन चोर है। इस पर 22 मुकदमें दिल्ली, राजस्थान, मथुरा, आगरा और हरियाणा में दर्ज हैं। एक बार आर वन या फिर आर फाइव बाइक देख ली तो उसे चुरा लेता था। जगराम ने साल 2016 में कृष्णानगर चौकी प्रभारी रहे केपी सिंह पर दबिश के दौरान गोली दाग दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed