फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three in Bhujpura, one dead body was cremated in Kharpara

हादसे में दुल्हा सहित चार की मौत का मामला: भुजपुरा में तीन तथा खरपरा में एक शव का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 19 Jul 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three in Bhujpura, one dead body was cremated in Kharpara
सिढ़पुरा(कासगंज)। गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा मार्ग पर रविवार की देर सायं सड़क हादसे में दूल्हा सहित चार लोगों की मौत के बाद डीएम, एसपी एव पटियाली विधायक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने भी घटना का संज्ञान लेकर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूल्हा सहित चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल दुल्हन का हाल पूछा। हादसे की जानकारी शासन को दी गई। मुख्यमंत्री ने हादसे की घटना को तुंरत संज्ञान में ले लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। वहीं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख तथा घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी। रात में दूल्हा सहित चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद तड़के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इनमें से भुजपुरा निवासी दूल्हा विजेंद, उनके पिता होरीलाल एवं चालक कल्यान सिंह के शव को पैत्रक गांव में और दूल्हा के बहनोई प्रवीन का शव उनके पैत्रक गांव खरपरा ले जाया गया। शवों के गांवों पहुंचते ही चीत्कार मच गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवासों पर उमड़ पडे। तीन शवों का भुजपुरा तथा एक शव का खरपरा में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पास-पास जलीं तीनों चिताएं
ग्राम भुजपुरा में दूल्हा विजेंद्र, उसके पिता होरीलाल व चालक कल्यान सिंह की चिता गांव में पास-पास ही बनाई गईं। तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन शवों को जलते देख हर किसी की आखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद अलीगढ़ से आरटीओ फरीजुद्दीन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की। जांच में चालक की लापरवाही एवं ओवर स्पीड हादसे का कारण बनी। गाड़ी का 7 अप्रेल 2021 को रजिस्ट्रेशन हुआ था। गाड़ी की बीमा 1 मार्च 2022 तक, टैक्स 30 जुलाई 2027 तक, फिटनेस 30 जुलाई 2027 तक वैध पाई गई। एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed