{"_id":"5d37f66e8ebc3e6cc17cafe1","slug":"three-friends-enter-deep-waters-while-bathing-in-yamuna-river-two-drowns","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना नहाने गए दोस्तों संग हादसा, गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नहाने गए दोस्तों संग हादसा, गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत
Wed, 24 Jul 2019 05:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बोदला से नहाने आए दो युवकों की कैलाश पुल के पास यमुना में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। दो दोस्तों के शोर मचाने पर आए गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। बलदेव पुलिस भी पहुंच गई। दो घंटे बाद दोनों युवकों के शव बरामद हो सके।
आगरा के बोदला निवासी भूरा उर्फ आसिफ (21) पुत्र असगर और सौरभ (19) पुत्र राजू निवासीगण बोदला, आगरा दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम कैलाश पुल पर नहाने के लिए आए थे। नहाते हुए भूरा और सौरभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।
डूबते हुए दोस्तों को बचाने के लिए युवकों ने शोर मचाया। आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई। बलदेव पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर डूबे दोनों युवकों की तलाश को यमुना में उतारा। यमुना में उतरे गोताखोर दो घंटे बाद ही दोनों युवकों के शव को निकालने में सफल रहे।

थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि मृतक युवकों के परिजन भी कैलाश पुल पर आ गए थे। पंचनामा भरकर दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां यह युवक पैर फिसलने से चले गए थे वहां गहरा पानी था।