फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three friends drowned while taking a bath in Yamuna in Agra

आगरा: यमुना में नहाते समय वीडियो बना रहे थे छह दोस्त, तीन डूबे, एक का शव बरामद

Tue, 13 Apr 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 12:09 AM IST
सार

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश की। इनमें से एक सुमित का शव बरामद हो गया। सोमवार शाम तक बाकी दो का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
three friends drowned while taking a bath in Yamuna in Agra
यमुना किनारे खड़े स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना किनारे जवाहर पुल के नीचे रविवार शाम को छह दोस्तों ने पार्टी की। इसके बाद यमुना में नहाने उतर गए। इस दौरान मोबाइल से वीडियो बनाए, फोटो खींचे, सेल्फी भी ली। अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से तीन दोस्त गौरव, प्रेम शरण और सुमित उर्फ कालू डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश की। इनमें से एक सुमित का शव बरामद हो गया। सोमवार शाम तक बाकी दो का पता नहीं चल सका। यमुना में डूबने से पहले के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कौशलपुर, न्यू आगरा निवासी गौरव (19) पुत्र धर्मेंद्र, प्रेम शरण (18) पुत्र दलजीत और सुमित उर्फ कालू (18) पुत्र जोगिंदर दोस्त थे। तीनों रविवार शाम को चार बजे जवाहर पुल के पास यमुना किनारे पार्टी मनाने गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ न्यू आगरा के हरीकिशन, सौरभ और एक अन्य भी था। दोस्तों ने पहले पार्टी की। इसके बाद मोबाइल से फोटो लिए और वीडियो बनाए। वे यमुना में नहाने के लिए उतर गए। दोस्तों ने नहाते समय की भी सेल्फी ली और वीडियो बनाया। इन फोटो और वीडियो को दोस्तों के व्हाट्सएप नंबर और सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया।
विज्ञापन


इसी दौरान गौरव, प्रेम शरण और सुमित अचानक गहरे पानी में चले गए। वह डूबने लगे। किनारे पर खड़े दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में नहीं जा सके। वे तीनों दोस्त पानी में डूब गए। सूचना पर डूबने वाले युवकों के परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाया, लेकिन तीनों का पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से तलाश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया गोताखोरों ने सुमित उर्फ कालू का शव बरामद कर लिया। प्रेम सरन और गौरव की तलाश की जा रही है। स्टीमर की मदद से गोताखोरों ने यमुना में जाल भी डालकर तलाश किया, लेकिन वो नहीं मिल सके। 

दो घंटे सीमा विवाद में रही पुलिस 
परिजनों का आरोप है कि गौरव, प्रेमशरण और सुमित सहित अन्य ने अपने कपड़े जवाहर पुल के पास यमुना किनारे पर उतारकर रख दिए थे। यह क्षेत्र थाना कमला नगर में आता है, जबकि तीनों नहाते हुए थाना एत्माद्दौला की सीमा मेें पहुंच गए थे। परिजनों के सूचना देने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस और कमला नगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के बीच पहले असमंजस बना रहा कि सीमा किस थाने की है। दो घंटे बाद डूूबने के आधार पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने कार्रवाई की।

इकलौता बेटा था प्रेम सरन
पुलिस ने बताया कि दोस्तों के साथ नदी में डूबा प्रेम सरन इकलौता बेटा था। परिवार के लोगों ने बताया कि उससे छोटी दो बहनें हैं। पिता चप्पल का काम करते हैं। गौरव चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। कालू उर्फ सुमित जूता कारीगर है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। 

पुलिस को मिले फोटो और वीडियो 
यमुना में छह दोस्तों के नहाते समय के तीन वीडियो और कुछ फोटो पुलिस को मिले हैं। पहला वीडियो एक मिनट एक सेकंड का है। इसमें चार युवक यमुना में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। पांचवां युवक वीडियो बना रहा है। बार-बार यमुना में नहा रहे युवक कह रहे हैं कि वीडियो बना। इस पर मोबाइल हाथ में लिए युवक भी बोल रहा है। दूसरा वीडियो 15 सेकंड का है। इसमें युवकों के कपड़े नजर आ रहे हैं।

वहीं युवकों के यमुना में नहाने की आवाज सुनी जा रही है। तीसरा वीडियो भी है। यह एक मिनट 23 सेकंड का है। इसमें एक युवक सेल्फी वीडियो ले रहा है। इसमें पांच युवक नहाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें युवक मोबाइल से वीडियो बनाने वाले से कह रहे है कि गौरव फोटो खींच। इस पर वो कह रहा है कि खींच रहा हूं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वीडियो और फोटो मिले हैं जांच की जा रही है। 

कौशलपुर के तीन परिवारों में मचा कोहराम 
कौशलपुर के तीन युवक नहाते समय यमुना में डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद हो गया। दो का पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। घटना से तीनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नशे का कारोबार: आगरा के दवा माफिया पंकज गुप्ता सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना का कहर: 35 साल के संक्रमित युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed