{"_id":"66c1b59e378642efe709d8c3","slug":"three-dogs-were-burnt-with-acid-one-died-condition-of-three-is-serious-in-agra-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेजुबान से ये कैसा सलूक: आगरा में चार कुत्तों को तेजाब डालकर जलाया, एक की मौत; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेजुबान से ये कैसा सलूक: आगरा में चार कुत्तों को तेजाब डालकर जलाया, एक की मौत; तीन की हालत गंभीर
Sun, 18 Aug 2024 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:20 PM IST
सार
आगरा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बेजुबानों के साथ जो सलूक किया गया, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बेजुबानों पर बर्बरता की ऐसी घटना सामने आई है, जिससे सुनकर रूह कांप उठेगी। गल्ली में घूमने वाले कुत्तों पर किसी ने तेजाब डालकर जला दिया। इसमें से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में केस्पर्स होम की ओर से थाना नाई की मंडी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
ये मामला थाना नाई की मंडी क्षेत्र का है। यहां चार कुत्तों पर किसी ने तेजाब डाल दिया। तेजाब से ये कुत्ते बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक कुत्ते की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी खबर जब केस्पर्स होम को लगी, तो संस्थान की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा तीनों कुत्तों को उपचार के लिए जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में थाना नाई की मंडी में तहीरर देकर कार्रवाई की मांग की है।