फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three dies including two brothers of electrocution after high tension wire broke in kasganj

कासगंज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 03 May 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 May 2021 12:18 AM IST
सार

दोनों भाई खेत में ट्रॉली में चिकोरी भर रहे थे। तभी उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इस हादसे बाद गांव में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
three dies including two brothers of electrocution after high tension wire broke in kasganj
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव मगथरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव मगथरा निवासी मानवेंद्र एवं कृष्ण वीर पुत्र मलखान सिंह और पवन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में चिकोरी (कॉफी में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) भर रहे थे, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन


करंट लगने से मानवेंद्र और कृष्ण वीर की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि पवन कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक भाइयों के पिता पिता मलखान सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे उनके दोनों पुत्र खेत में ट्रॉली में चिकोरी भर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि लगभग छह महीने पूर्व इसी गांव में सपना पुत्री कालीचरन की मौत भी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गई थी। 

दो सगे भाइयों की मौत की सूचना पर पहुंचे विधायक और अफसर
सिढ़पुरा के मगथरा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत की सूचना पर अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम पटियाली रवेंद्र कुमार, सीओ दीप कुमार पंत मगथरा पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता का भरोसा दिया।

दो सगे भाइयों की मौत से मलखान सिंह का परिवार पूरी तरह टूटा हुआ था। मृतक भाइयों की मां रेशमा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि सभी लोग घटना के दौरान चिकोरी की खोदाई और लदाई का काम कर रहे थे। तभी करीब सुबह 9 बजे के आसपास यह हादसा हो गया। परिवार के लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। विधायक और एसडीएम ने परिवार के लोगों को सांत्वना बंधाई। विधायक ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी वहीं किसान दुर्घटना बीमा के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जो भी सहायता होगी परिवार को दी जाएगी।

6 माह पहले भी गांव में हो चुका है हादसा
मगथरा गांव में ही करीब 6 माह पूर्व एक युवती की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। युवती सपना 20 मौत का शिकार हुई थी। उस समय भी विद्युत निगम को जर्जर हाल हाईटेंशन लाइनों के बारे में बताया, लेकिन निगम ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed