फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three died including girls in road accident at agra

मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में युवती समेत तीन की गई जान

Tue, 08 Jan 2019 11:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three died including girls in road accident at agra
नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की जान चली गई। एक युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली थी, वो मंगेतर व भाई बहन के साथ नोएडा शादी की शॉपिंग करने गई थी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र निवासी सतेंद्र गुप्ता का परिवार करीब 15 वर्ष से आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी में रह रहा है। सतेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं। 
विज्ञापन


उनकी पुत्री नेहा की शादी 29 जनवरी को छिबरामऊ निवासी अंकुर के साथ होने वाली थी। घरों में शादी की खुशियों के साथ ही तैयारियां चल रहीं थीं। नेहा अपने मंगेतर अंकुर के साथ शॉपिंग करने के लिए नोएडा गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ भाई कार्तिकेय व छोटी बहन दीक्षा भी थी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सभी नोएडा से वापस आगरा आ रहे थे। इसी बीच नोएडा एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा के करीब कोहरे के कारण कार कंटेनर से टकरा गई।

हादसे में नेहा, कार्तिकेय और अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। दोनों घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed