फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three died in accident on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों में मां-बेटी और पुलिसकर्मी की मौत, एक ही जगह पर हुईं दोनों घटनाएं

Tue, 27 Oct 2020 09:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
three died in accident on yamuna expressway in mathura
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ी को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

विज्ञापन


पहला हादसा सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के रहने वाले रमेश अपने परिवार के साथ आगरा की ओर जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 125 के नजदीक कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रमेश की पत्नी आराधना और बेटी शिवानी की मौत हो गई। रमेश और एक अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की पीआरवी 1919 घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस के हेड कांस्टेबल नेम सिंह राजपूत की मौत हो गई। नेम सिंह राजपूत मथुरा पुलिस लाइन में तैनात थे। नेम सिंह एटा जिले के गांव ब्राम्हीपुर के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed