{"_id":"609e4dc48ebc3e68712cd8f6","slug":"three-death-and-165-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: तीन और मरीजों की मौत, 165 नए संक्रमित मिले, 258 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: तीन और मरीजों की मौत, 165 नए संक्रमित मिले, 258 ठीक हुए
Sat, 15 May 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 12:15 AM IST
सार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी नहीं थमा है। शुक्रवार को प्रशासन के आंकड़े में तीन मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इससे कुल मृतकों की संख्या 314 हो गई है। बीते 24 घंटे में 4688 लोगों की जांच में 165 नए संक्रमित मिले हैं। 258 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
जिले में अब तक 806559 लोगों की जांच में 24585 संक्रमित मिल चुके हैं। 22462 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के कुल 1809 सक्रिय मरीज हैं। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 91.36 फीसदी हो गई है। यह दर एक सप्ताह पहले 88.23 फीसदी थी। जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस का एक और मरीज एसएन में भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस की बीमारी का एक और मरीज (पुरुष) शुक्रवार को पहुंचा। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसमें बीमारी अधिक फैल चुकी है। इससे पहले एक महिला मरीज में सीटी स्कैन की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि दूसरा मरीज भी बाहर से आया है। पहले उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मरीज का भी अलग रखकर इलाज किया जाएगा। जिससे अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों पर असर न पड़े। वहीं, पहले से भर्ती महिला मरीज में भी शुक्रवार को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। उसकी सीटी स्कैन की रिपोर्ट मिल गई। उसे दवा की पहली डोज दी जा चुकी है। महिला की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डॉ. आशीष गौतम का कहना है कि अभी तक मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो मामले आए हैं, दोनों ही बाहर के हैं। महिला भी मुजफ्फरनगर से आई थी। एसएन में भर्ती किसी कोरोना संक्रमित मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण नहीं मिले हैं। यह अच्छी बात है। - ब्यूरो