{"_id":"5d0a54e08ebc3e59df7c41cb","slug":"three-dead-in-a-road-accident-of-firozabad-resident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः खाटू श्याम के दर्शन पर गए एक परिवार की गाड़ी दूसरे वाहन से टकराई, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः खाटू श्याम के दर्शन पर गए एक परिवार की गाड़ी दूसरे वाहन से टकराई, तीन की मौत
Thu, 20 Jun 2019 04:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीण पहुंचे मृतक के घर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जयपुर-उदयपुर के मध्य हुए हादसे में फिरोजाबाद के मोहल्ला रामनगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक दंपती एवं चालक की मौत हो गई। जबकि पुत्र-पुत्रवधू सहित तीन लोग घायल हो गए। बुधवार शाम को तीनों के शव फिरोजाबाद आए तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक का परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। थाना लाइनपार के रामनगर थियेटर वाली निवासी रिटायर्ड शिक्षक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव (65) पुत्र रामनरायन श्रीवास्तव अपनी पत्नी मंजू श्रीवास्तव (62), बेटा सुशील श्रीवास्तव (48), पुत्रवधू बबिता श्रीवास्तव (45), पौत्री वर्षा (22), वैशाली (18) एवं पौत्र रिषी (14) के साथ 17 जून को राजस्थान में स्थित ख्राटू श्याम के दर्शन करने को किराए की ईको गाड़ी से गए थे।
विज्ञापन
गाड़ी को रामनगर चौड़ी गली निवासी हरिओम राठौर पुत्र लज्जाराम राठौर चला रहे थे। 19 जून को सुबह 11 बजे गाड़ी जैसे ही जयपुर से उदयपुर जाने वाले रोड पर निकली इसी दौरान ही गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराने के साथ दूसरी ओर ही निकल गई। दूसरी साइड से आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, गाड़ी के चालक हरिओम राठौर की मौत हो गई।
विज्ञापन