फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three-day Food Expo & Conclave 2025 began at JP Hotel

UP: खाद्य इकाइयों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता का प्रशिक्षण, प्रदेश के लिए तैयार होगा नया मॉड्यूल

Mon, 23 Jun 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 09:15 AM IST
सार

 विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस चौहान ने फूड एक्सपो में कहा कि खाद्य पदार्थों में उपभोक्ताओं की सेहत ही प्राथमिकता है।
 

विज्ञापन
Three-day Food Expo & Conclave 2025 began at JP Hotel
रेखा एस चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य पदार्थों में उपभोक्ताओं की सेहत ही प्राथमिकता है। खाद्य इकाइयों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में प्रशिक्षण होंगे। कार्यशालाएं होंगी। जिनमें स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े-बड़े ब्रांड्स की श्रेणियां बनेंगी। ये कहना है विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस चौहान का। वह रविवार को फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन




 

जेपी होटल में तीन दिवसीय फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 शुरू हुआ। खाद्य सुरक्षा सत्र में अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव रेखा एस चौहान ने कहा कि प्रदेशभर में जल्द खाद्य सुरक्षा विभाग कमोडिटी-वाइज निरीक्षण और प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है। हम दो माह के भीतर एक व्यावहारिक ट्रेनिंग माड्यूल लेकर आएंगे। ताकि सभी जिलों में खाद्य व्यवसायियों को प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में लखनऊ में पहला प्रशिक्षण आयोजित होगा। जो पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य खाद्य इकाइयों में गड़बड़ी को दूर करना, प्रसंस्करण व निर्माण इकाइयों में स्वच्छता और गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। ब्रांड वही टिकेगा, जो उपभोक्ता की सेहत को प्राथमिकता देगा। संयुक्त निदेशक अंकलेश्वर ने खाद्य उद्यमियों से कहा कि उपभोक्ता को स्वस्थ उत्पाद दें। नियम के साथ उद्योग करें। कोई भी विभाग उद्यमियों को परेशान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed