फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three-day events to be held on Maharaja Agrasen Jayanti

Agra News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

Tue, 06 Oct 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three-day events to be held on Maharaja Agrasen Jayanti
फतेहपुर सीकरी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति की ओर से 11 से 13 अक्तूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक में जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन

समिति के अनुसार, 11 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे बड़ी बगीची मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकलेगी, जो अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर महाआरती और ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी। 12 अक्तूबर को शाम 6:00 बजे जय श्री राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो चूड़ी बाजार, सराफा बाजार, मुख्य बाजार, घंटाघर और संतोष नगर होते हुए कृष्ण वाटिका पहुंचेगी। 13 अक्टूबर को गुलिस्तां टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में शाम 6:00 बजे से पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, महामंत्री मदन गोपाल गर्ग, मंत्री हनी गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, कुशल मित्तल, सत्य प्रकाश मंगल और शील मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed