फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three criminals arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में तीन शतिर बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Oct 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested in police encounter
बरहन (आगरा)। पुलिस बुधवार की रात कनराऊ के समीप मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की तीन बाइकें, 4470 रुपये, रिफाइंड तेल, दो मोबाइल फोन, तमंचा आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस जलेसर रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी आगरा की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुड्डू उर्फ जय किशन निवासी नगला खरग, थाना नारखी, फिरोजाबाद, होरी लाल उर्फ श्याम सुंदर निवासी गढ़ी वैशाल, थाना नारखी फिरोजाबाद, गौरव निवासी बुर्ज अतिबल थाना बरहन बताया। इन बदमाशों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव टेहू के पास बाइक सवार दो लोगों से 15 हजार हजार रुपये, मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस दिन पूर्व कनराऊ के समीप एक युवक से बाइक और 1500 रुपये, आठ दिन पहले आंवलखेड़ा में एक दुकान से रिफाइंड तेल की चोरी की थी। पांच दिन पहले फिरोजाबाद के बिल्टीगढ़ से बाइक चोरी की थी।
बदमाशों के खिलाफ कई थानों में हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुड्डू उर्फ जय किशन के खिलाफ थाना बरहन में तीन, मक्खनपुर में एक, टूंडला में चार व थाना नारखी में चोरी, लूट के दो मुकदमे दर्ज हैं।

होरी लाल उर्फ श्याम सुंदर के खिलाफ बरहन में पांच, थाना नारखी व मक्खनपुर में लूट व चोरी का एक एक मुकदमा दर्ज है।
गौरव के खिलाफ बरहन में पांच और मक्खनपुर में लूट, चोरी, थाना पचोखरा में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसओ ने बताया कि तीनों शातिर बदमाश हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed