{"_id":"61c2210e94d2ec15956cb8d5","slug":"three-criminal-catched-by-police-illigle-fi-amr-recovered-mainpuri-news-agr5186598169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव पुलिस ने दो तमंचा सहित पकड़े तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव पुलिस ने दो तमंचा सहित पकड़े तीन युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात गढिया चौराहा के पास तीन संदिग्ध युवकों को पीछा कर पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा व बिना नंबर की बाइक मिली। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए युवकों को न्यायालय में पेश किया।
थाना पुलिस सोमवार की देर रात क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर को सूचना मिली कि आलीपुर खेड़ा गढिया चौराहा के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस बल के साथ वहां चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में वहां बाइक सवार तीन युवक आए, पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो वह लोग गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम मोहन यादव निवासी गांव अमृतपुर जनपद एटा, सुमित यादव निवासी गांव टपुआ एटा और प्रमोद यादव निवासी गांव पंचदा अलीगंज एटा बताया। युवकों के पास मिली बाइक भी बिना नंबर की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।