फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three clinics running without registration were sealed

Agra News: बिना पंजीकरण चल रहे तीन क्लीनिक सील

Thu, 04 Sep 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three clinics running without registration were sealed
मैनपुरी। झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ किशनी क्षेत्र में अपंजीकृत क्लीनिकों पर कार्रवाई की। टीम ने बिना पंजीकरण के चल रहे तीन क्लीनिक सील कर संचालकों को नोटिस जारी किया। संचालकों को एक सप्ताह के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार ने लिपिक राजेश पांडेय और टीम के साथ किशनी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। यहां टीम सबसे पहले कुम्होल रोड मीरपुर में डाॅ. रघुवीर प्रसाद दुबे की क्लीनिक पर पहुंची। नोडल अधिकारी ने संचालक से पंजीकरण और डिग्री संबंधी अभिलेख मांगे, लेकिन वह कुछ दिखा नहीं सका। इस पर उन्होंने क्लीनिक सील कर दिया। इसके बाद उन्होंने कुम्हौल में मेडिकल की दुकान में मरीजों का इलाज करने वाले डाॅ. ध्रुव और कैथोली में भी गौरव शाक्य की दुकान को सील कर दिया। टीम ने संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय न पहुंचने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान आसपास के झोलाछाप दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed