{"_id":"6119047eae2c4b29572bfa63","slug":"three-children-drowned-in-yamuna-river-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: दो दोस्तों की जान बचाकर यमुना में बहा 10 साल का बालक, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: दो दोस्तों की जान बचाकर यमुना में बहा 10 साल का बालक, तलाश में जुटे गोताखोर
Sun, 15 Aug 2021 05:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Aug 2021 05:41 PM IST
सार
तीनों बच्चे यमुना किनारे बकरियां चराने गए थे। यमुना में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबने लगे। इनको बचाकर यमुना में 10 साल का बालक बह गया।
विज्ञापन
यमुना किनारे खड़े ग्रामीण और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार दोपहर को तीन बच्चे यमुना नदी में डूब गए। इनमें दो सुरक्षित बच गए हैं। एक बालक का पता नहीं चला है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी भूरी सिंह का 10 वर्षीय पुत्र रोकी और गांव का नौ वर्षीय राहुल बकरियां चराने गए थे। इनके साथ गांव निवासी शम्भूनाथ का 10 वर्षीय भांजा जितेंद्र भी था। ये तीनों दोस्त हैं।
विज्ञापन
रोकी और राहुल यमुना में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चल गए और डूबने लगे। यह देखकर जितेंद्र उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद गया। उसने रोकी को बाहर निकाल दिया। राहुल भी बच गया, लेकिन जितेंद्र नदी की तेज धार में बह गया।
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण और तीनों बच्चों के परिजन यमुना किनारे पहुंच गए। घटना की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से यमुना में डूबे बालक की तलाश की जा रही है।