फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three children died due to drowning in Yamuna river in Firozabad

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में मची चीत्कार

Wed, 07 Jul 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 05:43 PM IST
सार

तीन बच्चे यमुना किनारे बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान वे यमुना नदी में नहाने के लिए कूद गए। नदी के तेज बहाव होने के कारण तीनों गहरे पानी में पहुंच गए, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई।   
 

विज्ञापन
Three children died due to drowning in Yamuna river in Firozabad
बच्चों के शवों के पास रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में तीन बच्चों की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। तीन बच्चे यमुना की तलहटी के ग्राम मढ़ई में बकरी चराने गए थे। यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन


थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम मढ़ई निवासी रामप्रदीप पुत्र राजेश कुमार, नीलम पुत्री ब्रजेश और धनदेवी पुत्री हरीसिंह सुबह करीब 11 बजे बकरियां चराने यमुना किनारे गए थे। तीनों बच्चों की उम्र 11 साल के करीब की है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए यमुना में कूद पडे़,  लेकिन बहाव तेज होने के कारण कोई भी संभल नहीं सका। डूबने से तीनों के पेट में पानी भर गया। 
विज्ञापन


जब तक आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए, चिकित्सीय परीक्षण के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सिरसागंज नवनीत कुमार गोयल और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों का यहां प्रतिदिन आना जाना था, लेकिन आज बहाव तेज होने के कारण बच्चे संभल नहीं सके। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में ही करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed