फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three candidates including SP Singh Baghel filed nomination for Lok Sabha elections in Agra

Election: एसपी सिंह बघेल सहित तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कलेक्ट्रेट गेट पर रोके गए कांग्रेस प्रत्याशी

Mon, 15 Apr 2024 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 02:36 PM IST
सार

Election 2024: आगरा में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट गेट पर रोके जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Three candidates including SP Singh Baghel filed nomination for Lok Sabha elections in Agra
भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल सहित तीन प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किए हैं। एसपी सिंह बघेल ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। एत्मादपुर से भाजपा विधायक डॉ धर्मपाल सिंह और छावनी से भाजपा विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश उनके प्रस्तावक बने हैं। 
विज्ञापन


वहीं, फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ रामेश्वर सिंह ने नामांकन किया है। इस दौरान भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि वह अपने पुत्र रामेश्वर सिंह के समर्थन में प्रचार करेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हस्नुराम अंबेडकरी ने भी नामांकन किया है। 
विज्ञापन

गेट पर प्रवेश को लेकर हुई धक्का मुक्की, हंगामा

कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर प्रवेश को लेकर सोमवार को खूब हंगामा और धक्का मुक्की हुई। भारतीय मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंचे थे। उन्हें गेट पर रोक लिया। अंदर प्रवेश नहीं मिला। प्रवेश को लेकर पुलिस कर्मियों ने हाथापाई की। 

वहीं, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी तीन घंटे तक गेट के बाहर खड़े रहे। गेट पर रोकने का उन्होंने आरोप लगाया। सूचना पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी पहुंच गए। इसके बाद गेट पर खड़े सभी लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed