फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three BJP councilors raised questions about the sanitation system.

Agra News: भाजपा के 3 पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

Wed, 15 Jul 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three BJP councilors raised questions about the sanitation system.
आगरा। नगर आयुक्त साहब, अगर जनता ने सफाई न होने पर मेरा पुतला फूंका तो अफसरों का भी जलेगा। मेरे क्षेत्र में सफाई की शिकायतों पर कार्रवाई करें। मेयर और नगर आयुक्त से आजमपाड़ा के भाजपा पार्षद रवि दिवाकर ने यह कहते हुए अपने क्षेत्र के हालात बताए। रवि दिवाकर ने कहा कि 30 से लोगों ने उनके घर का घेराव किया। वह जैसा मेरे साथ करेंगे, ठीक वैसा ही मैं नगर निगम के अधिकारियों के साथ व्यवहार करुंगा। निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों को सुधारिए।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद ऋषभ गुप्ता ने क्षेत्र की सेनेटरी इंस्पेक्टर नुपूर सिंह और सुपरवाइजर अभय पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। ऋषभ गुप्ता ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि सुपरवाइजर लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है और फर्जी मुकदमा दर्ज करा सकता है। उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था खराब है। उसे तत्काल निलंबित किया जाए। भाजपा पार्षद निरंजन सिंह कैम ने मेयर हेमलता दिवाकर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मेयर को भेजे पत्र में कहा है कि सेनेटरी प्रदीप गौतम ने उन्हें धमकी दी है। उनके क्षेत्र की सफाई व्यवस्था खराब होने पर उन्होंने मीडिया में बातें कहीं तो सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने पहले उन्हें पहले प्रलोभन दिया। उनके न मानने पर कहा कि अगर उनका तबादला हुआ तो वह छोड़ेंगे नहीं। भाजपा पार्षदों के मोर्चा खोलने के बाद अन्य पार्षद भी अब अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed