फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested including two miscreants in the encounter

मुठभेड़ में दो बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including two miscreants in the encounter
आगरा। शहर में चोरी और लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना छत्ता पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले दो बदमाश हाथी घाट पर मुठभेड़ में पकड़े हैं। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने स्कूटर लूट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लॉयर्स कॉलोनी निवासी राजन लूथरा की मोतीगंज बाजार में जीवनलाल मोहनलाल एंड कंपनी के नाम से दुकान है। 24 दिसंबर को उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को हाथी घाट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से आते दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार वे फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुनील कश्यप और राहुल उर्फ पचपन निवासी गुम्मट हैं। उनका फरार साथी प्रिंस उर्फ चीता पाती हैं। आरोपियों से दो तमंचे, लैपटॉप और बाइक बरामद हुई। बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, 22 दिसंबर को दीपक मिश्रा ने सूचना दी कि वह 20 दिसंबर को मौसेरे भाई के साथ बाजार से घर स्कूटर से आ रहा था। एक फैक्टरी के सामने तीन बदमाशों ने धक्का देकर स्कूटर से गिरा लिया। इसके बाद स्कूटर और मोबाइल लूटकर भाग गए। इस पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई।

शनिवार रात को मछली वाली पुलिया से स्कूटर सहित एक आरोपी को पकड़ लिया। उसने अपना नाम टेढ़ी बगिया निवासी आशीष बताया। उसके पास से स्कूटर, पांच हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड और एक मोबाइल मिला। उसके बाकी साथी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed