{"_id":"602015168ebc3e4a65009457","slug":"three-accused-arrested-including-teacher-in-ctet-paper-leak-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सीटीईटी पेपर लीक मामले में मैनपुरी के शिक्षक सहित तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सीटीईटी पेपर लीक मामले में मैनपुरी के शिक्षक सहित तीन और गिरफ्तार
Mon, 08 Feb 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:10 AM IST
सार
- पुलिस को शनिवार को पकड़े दो आरोपियों से मिला था सुराग, व्हाट्सएप पर भेजा था पेपर, अब तक पांचों को भेजा जेल
विज्ञापन
सीटीईटी पेपर लीक मामला: आगरा पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का पेपर व्हाट्सएप पर लीक करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी अरविंद कुमार यादव मैनपुरी के नगला पजावा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उसके पास पेपर व्हाट्सएप पर एक मित्र ने भेजा था। अरविंद ने अपने परिचितों को व्हाट्सएप पर भेज दिया था। इसके बाद यह वायरल हो गया था।
विज्ञापन
सीटीईटी का हल प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एपेक्स कोचिंग के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और मोहित यादव को गिरफ्तार किया था। बाद में प्रतापगढ़ से विकास को गिरफ्तार किया था। उसके साथ भदोही निवासी अमर साहनी पकड़ा था। शनिवार को एटा के अलीगंज स्थित लुहारी दरवाजा निवासी अमनराज उर्फ विवेक यादव और अलीगंज स्थित दाऊदगंज निवासी सुमित यादव उर्फ डिंपल यादव पकड़े गए।
विज्ञापन
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि तीन और लोगों के पास व्हाट्सएप पर पेपर पहुंचा था। इस पर पुलिस ने रविवार को दबिश देकर एटा के थाना जसरथपुर स्थित नगला राम सिंह निवासी अरविंद कुमार यादव, मैनपुरी के थाना कुरावली स्थित घिरोर मार्ग निवासी राजवीर सिंह और कन्नौज के थाना तिरवा स्थित गांव सिकरौली निवासी वरुण प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद कुमार इस समय मैनपुरी के थाना कोतवाली स्थित नगला पजावा में रह रहा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, अरविंद कुमार नगला पजावा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। सबसे पहले उसके पास हल प्रश्न पत्र आया था। उसे एक मित्र ने भेजा था। शिक्षक ने यह प्रश्न पत्र राजवीर को भेज दिया था। राजवीर ने दीपक को भेजा था। दीपक ने डिपंल को भेज दिया। वहीं डिंपल ने यह विवेक यादव को व्हाट्स एप पर भेज दिया।
विवेक है प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक, दी थी परीक्षा
पुलिस ने बताया कि आरोपी विवेक यादव भी अलीगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उसने यह पेपर अपने दोस्तों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि यह ग्रुप बीटीसी के पूर्व छात्रों का है। इसमें 21 लोग जुड़े हुए हैं। विवेक ने सीटीईटी परीक्षा भी दी थी। अब पुलिस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है। वहीं अरविंद को पेपर भेजने वाले की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल मिले हैं। इनमें व्हाट्स एप की चैटिंग है।
विवेक है प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक, दी थी परीक्षा
पुलिस ने बताया कि आरोपी विवेक यादव भी अलीगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उसने यह पेपर अपने दोस्तों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि यह ग्रुप बीटीसी के पूर्व छात्रों का है। इसमें 21 लोग जुड़े हुए हैं। विवेक ने सीटीईटी परीक्षा भी दी थी। अब पुलिस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है। वहीं अरविंद को पेपर भेजने वाले की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल मिले हैं। इनमें व्हाट्स एप की चैटिंग है।