{"_id":"5e147e918ebc3e87fd1f1e8d","slug":"three-300-dollor-stolen-from-purse-of-foreign-woman-in-coffee-house-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कॉफी पीने रुकी विदेशी महिला के साथ हुई यह वारदात, सीसीटीवी में कैद आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कॉफी पीने रुकी विदेशी महिला के साथ हुई यह वारदात, सीसीटीवी में कैद आरोपी
Wed, 08 Jan 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कॉफी हाउस में कजाकिस्तान की महिला पर्यटक के पर्स से 300 यूएस डॉलर (21543 रुपये) चोरी हो गए। विदेशी महिला ने एक महिला और व्यक्ति पर आरोप लगाया है।
सीसीटीवी में विदेशी पर्यटक से बातचीत करते उक्त दोनों दिखाई दे रहे हैं। विदेशी महिला अपने मित्रों संग आगरा से ताजमहल देखकर वापस दिल्ली जा रही थी। कॉफी हाउस के मैनेजर ने घटना की तहरीर थाना मांट में दी है।
कजाकिस्तान की रहने वाली वाकेवा नाजिरा अपने दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने आर्ई थीं। टैक्सी से आए यह सभी सोमवार की शाम आगरा से लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-100 के पास कोस्तो कॉफी हाउस पर रुक गए।

यहां पर कॉफी खरीदते हुए विदेशी पर्यटक से ने महिला और व्यक्ति बातचीत करने लगा। तुर्की भाषा में बात करते हुए दोनों ने विदेशी महिला से नजदीकियां बढ़ाते हुए कजाकिस्तान में मुद्रा चलने की जानकारी की और देखने की इच्छा जताई।
कुछ देर बैठने के बाद ही महिला और उसका साथी चले गए। महिला ने पर्स खोलकर देखा तो 300 यूएस डॉलर (21543 रुपये) चोरी हो चुके थे। विदेशी महिला ने कॉफी हाउस के मैनेजर विजय को तहरीर दी और दिल्ली के लिए चली गई।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि कॉफी हाउस के मैनेजर की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोर पकड़े जाएंगे।