फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threatened the doctor for not compromise to the death of the daughter in agra

आगरा: बेटी की मौत के मामले में समझौता नहीं करने पर चिकित्सक को धमकाया, दिल का दौरा पड़ा

Tue, 16 Nov 2021 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

आगरा के सर्जन डॉ. रोशनलाल की बेटी की शादी पंजाब के मोहाली में हुई थी। वहां बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Threatened the doctor for not compromise to the death of the daughter in agra
अस्पताल में भर्ती डॉक्टर रोशनलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली में सर्जन डॉ. रोशनलाल की बेटी अंशिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में डॉक्टर ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि दामाद के आगरा में रहने वाले रिश्तेदारों ने डॉक्टर को कार्रवाई नहीं करने के लिए धमकाया। बेटी के दो बच्चों को ले जाने की भी धमकी दी। इससे दहशत में आए डॉक्टर को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आगरा के स्वामी बाग निवासी डॉ. रोशनलाल का मदिया कटरा पर क्लीनिक है। उन्होंने बेटी अंशिका की शादी नौ साल पहले पंजाब के मोहाली निवासी गौतम खन्ना के साथ की थी। उनके पांच साल और तीन साल के दो बेटे हैं। अंशिका बुटीक चलाती थी।
विज्ञापन


बहन नीलू चेलानी अमरीका में रहती हैं। उनका आरोप है कि ससुराल में बहन का रुपयों के लिए उत्पीड़न किया जाता था। उन्होंने रिपोर्ट भी लिखाई थी। इस कारण बच्चे ज्यादातर ननिहाल में ही रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नवंबर को हुई थी मौत
तीन नवंबर को अंशिका की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर वो आई थीं। किसी तरह परिवार के लोग दोनों बच्चों को अपने साथ ले आए। वहीं पिता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मोहाली के थाना मटूर सेक्टर 71 में मुकदमा दर्ज करा दिया।

नीलू चेलानी का कहना है कि आगरा में गौतम के मामा हरदीप मिड्ढा, मामी कुसुम, विनोद और बानी रहते हैं। ससुराल के लोग बच्चों को ले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे मुकदमे में समझौता कर लें। 

रविवार को चारों उनके घर आए। राजीनामा का दबाव बनाया, झगड़ा भी किया। इससे पिता को दिल का दौरा पड़ गया। वह पहले से दिल के मरीज हैं। उन्हें दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि मामले में हरदीप सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed