फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threat To Kill Bjp MLA Rani Pakshalika Singh And Husband Crime News

भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 09 Nov 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Nov 2020 12:24 AM IST
सार

  • स्पीड पोस्ट से भेजा गया धमकी भरा पत्र, एक पार्टी के पदाधिकारी के लैटर हेड पर लिखी थी अभद्र भाषा

विज्ञापन
Threat To Kill Bjp MLA Rani Pakshalika Singh And Husband Crime News
रानी पक्षालिका सिंह

विस्तार

आगरा के बाह से भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को गोली मारने की धमकी दी गई है। स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर धमकी दी है। पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह पत्र रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्र बहुजन समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला संयोजक योगेश कुमार विमल के लैटर हेड पर लिखे गए हैं। थाना पिनाहट में योगेश कुमार विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पत्र भदरौली पोस्ट आफिस से स्पीड पोस्ट किया गया। इसमें विधायक, उनके पति एवं पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के साथ ही उनके समर्थक गजेंद्र सिंह और भगत सिंह चौहान को भी गोली मारने की धमकी दी गई है। पत्र में यह भी लिखा है कि विद्युत विभाग से बर्खास्त कराना चाहते हो। उसके खेत की दीवार जेसीबी से ढहाना चाहते हो। वह उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगा। विधायक और पूर्व मंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी बोला- किसी दल से कोई संबंध नहीं 

सीओ पिनाहट सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि भदरौली की प्रधान श्रीमती देवी और गजेंद्र सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह की तहरीर पर थाना पिनाहट में योगेश कुमार विमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने योगेश से पूछताछ की है। वह भदरौली बिजलीघर पर संविदा पर तैनात है। योगेश ने पुलिस को बताया कि वह किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है। पत्र के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना पिनाहट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्र के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। 

मुख्यमंत्री तक को दी जानकारी - पक्षालिका 

विधायक पक्षालिका सिंह का कहना है कि धमकी भरा खत मिलने के मामले में एसएसपी, आईजी, एडीजी, गृह सचिव और मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है। लग रहा है कि इसके पीछे राजनीतिक कारण है। पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed