फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thousand of devotees gathered at kirti temple barsana in mathura

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया भव्य कीर्ति मंदिर, मां के दर्शन पाकर धन्य हुए हजारों भक्त

Tue, 12 Feb 2019 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
thousand of devotees gathered at kirti temple barsana in mathura
रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता कीर्ति मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बरसाना के रंगीली महल परिसर में दिव्य कीरत मंदिर के उद्घाटन के बाद रंगीली महल प्रशासन को बधाई देने वालों का तांता लग गया। हजारों भक्तों ने कीर्ति मां के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान 15 हजार ब्रजवासियों को वस्त्र और पात्र भेंट किए गए। 

विज्ञापन


बरसाना नगर, बरसाना देहात, श्रीनगर, चिकसौली, ऊंचागांव, मानपुर, रूप नगर, गाजीपुर आदि गांवों के लोगों को कृपालु महाराज की तीनों पुत्रियों डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी एवं अन्य परिजनों ने बधाई के लड्डू सहित अन्य उपहार भेंट किए। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सात से 11 बजे तक रंगीली महल से बस स्टैंड तक लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सोमवार को कीरत महल को आमजन के लिए खोला गया। इस दौरान ब्रजवासियों ने मंदिर के पहली बार दर्शन किए। दर्शन कर ब्रजवासी गद्गद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 25 हजार श्रद्धालुओं द्वारा महारानी कीरत एवं राधारानी की एक साथ आरती की। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया कीर्ति मंदिर अद्भुत आभा बिखेर रहा था। राधारानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंजाता रहा। 


इस अवसर पर रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, प्रेम मंदिर के सचिव कांता प्रसाद वर्मा, भक्ति मंदिर के सचिव धीरू, प्रेम मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी अजय त्रिपाठी, पूर्व भारतीय राजदूत श्रीगुरुराजराव, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed