फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who beat up the SP agent were sent to jail

सपा एजेंट को पीटने वालों को जेल भेजा

Tue, 01 Mar 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Those who beat up the SP agent were sent to jail
किशनी, मैनपुरी। विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के पोलिंग बूथ एजेंट को पीटने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्रीय विधायक ने शुक्रवार को पीड़ित के साथ पहुंचकर नामजदों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

नैगवां निवासी जयराम कठेरिया मतदान के दिन 20 फरवरी को समाजवादी पार्टी का पोलिंग बूथ एजेंट था। गांव के मंगू चौहान और उसके भाई प्रवेश चौहान ने उसके साथ कहासुनी के बाद मारपीट कर दी थी। उसने थाने पर आकर शिकायत की थी। दो दिन बाद जब वह पत्नी पूजा के साथ खेत पर जा रहा था तो उसे और पत्नी को पीटकर घायल कर दिया था। क्षेत्रीय विधायक बृजेश कठेरिया की पहल पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने को कहा। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी मंगू चौहान और प्रवेश चौहान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed