फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This time the scope of Gangavan will increase

पहल: इस बार और बढ़ जाएगा गंगावन का दायरा

Mon, 28 Jun 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
This time the scope of Gangavan will increase
कासगंज। पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाई जा रही योजना की कड़ी में एक ओर योजना जुड़ गई है। दो वर्ष पूर्व तैयार किए गए गंगावन का दायरा बढ़ाए जाने की तैयारी है। इसके लिए जगह भी चिह्नित हो गई है और वन विभाग ने गड्ढे भी खुदवा दिए हैं। 56000 पौधे गंगावन में और रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में गंगावन और भागीरथी वन प्रदेेश भर में इतिहास बना चुके हैं। इन वनों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। क्योंकि पौधों के ग्रोथ के लिए गंगावन की माटी बेहद उपयुक्त मानी गई है। इसलिए वहां दायरा और अधिक बढ़ाने की योजना है। 56000 गड्ढे खोदे जा चुके हैं, इसमें पौधे रोपने की तैयारी है। जुलाई माह में गंगावन का दायरा वन विभाग बढ़ा देगा। इससे कि मानसून सत्र में बारिश से यह पौधे हरे भरे बने रहे और ग्रोथ कर लें।
विज्ञापन

लगेंगे इम्युनिटी बढ़ाने वाले औषधीय पौधे
गंगावन का जो दायरा बढ़ाया जा रहा है, उसमें सबसे अधिक पौधे औषधियों के होंगे। इस बढ़ाये जा दायरे को औषधीय वाटिका का नाम दिया जाएगा। कोरोना से लड़ाई में इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक औषधीय पौधे गिलोय, नीम, तुलसी, आंवला इस वाटिका में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 1.21 लाख पौधे गंगावन में बन रहे हैं वृक्ष
- 56000 पौधे और बनेंगे पर्यावरण के सहायक
वर्जन:
गंगावन में 56000 पौधे और रोपे जाएंगे। इसके लिए गड्ढे तैयार कर लिये गए हैं। औषधीय व स्मृति वाटिकाएं वन में तैयार कराई जाएंगी। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed